Thursday, 1 August 2013

ग्राम पतरापाली में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम समिति पतरापाली 
संयोजक- आनंद सिंह राठिया 
सह संयोजक - सुन्दर सिंह धनुहार 
सचिव - राजकुमार राठिया 
सह सचिव - रवि सिंह राठिया 
कोषाध्यक्ष - बंशीलाल धनुहार 
संपर्क प्रभारी -फुल सिंह धनुहार 
मिडिया प्रभारी- घुनेश्वर दास
कार्यकर्ता संयोजक- कन्हैया धनुहार 
युवा संगठनकर्ता - गोविंदा 
सह कार्यकर्ता संयोजक - कवित राम 

Sunday, 30 June 2013

जिला बैठक आम आदमी पार्टी कोरबा दिनांक 30/06/2013

आज दिनांक 30 जून 2013 रविवार को निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा के लिए सभा आयोजित की गयी :-

१ कोरबा नगरनिगम के सभी 58 वार्डों में 10-12 की एक एक समिति बनाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

२ जिला टीम में बहुत से लोग सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं जिससे काफी मुश्किल हो रही है अतः उनके कामों को करने के लिए 

दुसरे लोगो को जिम्मेदारी देना। 

३ अपनी वर्तमान स्थिति में चर्चा करके संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक कार्ययोजना तैयार करना।

४ वर्तमान जिला टीम का विस्तार।


नयी जिला टीम कुछ इस प्रकार है :-


भूपेंद्र जायसवाल - जिला संयोजक 

प्रदीप अग्रवाल - जिला सचिव 

रामजी शर्मा - जिला सहसंयोजक 

दिली कैवर्त - जिला सहसचिव 

अनुभव राकेश - कोषाध्यक्ष 

वासु नरेश,विजय साहू - संगठन कर्ता 

ओम प्रकाश तिवारी,प्रशांत तिवारी,जय सिंह -कार्यक्रम व्यवस्थापक 

प्रकाश सोनी -संपर्क प्रभारी 

कमलेश चंद्राकर, सौरभ गुप्ता - डाटा मेनेजर 

आनंद किशोर देवांगन ,डॉ सब्बरवाल - वित्तीय समिति

Sunday, 16 June 2013

आम आदमी पार्टी कोरबा में लोकपाल स्थापित किया गया|

आम आदमी पार्टी कोरबा के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में जिले के सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों के ऊपर लोकपाल बिठाया गया इसके लिए लॉ कॉलेज के प्रिन्सिपाल श्री एच के पासवान जी को सर्वसम्मति से चुना गया है ! अब यहाँ के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों या फिर किसी भी सक्रिय सदस्य के ऊपर कोई भी आम आदमी को अगर शिकायत होंगी तो वो श्री पासवान जी के पास शिकायत करेंगे पासवान जी ३ महीने के भीतर जाँच पूरी करेंगे अगर शिकायत सही पायी जाती है तो उस पदाधिकारी या सक्रिय सदस्य को पार्टी से निष्कासित या निलंबित किया जायेगा ! 

Saturday, 18 May 2013

गैस एजेंसी में हो रही धांधली के विरूद्ध आम आदमी पार्टी कोरबा!!

गैस एजेंसियों में गैस कनेक्शन के लिए हो रही धांधली के आम आदमी पार्टी कोरबा पवन गैस एजेंसी में आवाज़ उठाई जहाँ एजेंसी संचालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए सिंगल गैस कनेक्शन 2250 रुपये में देने की बात कही।

आयुक्त, नगर निगम, कोरबा को पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन देते हुए|

दिनांक 17/05/2013 को नगर निगम कार्यालय साकेत में आम आदमी पार्टी वार्ड क्रमांक २ के बंगाली मोहल्ले की महिलाओं के साथ नगर निगम आयुक्त को वहां चल रही पानी की समस्या से अवगत करते हुए ज्ञापन सौपा ।





Tuesday, 7 May 2013

'आप' सम्मेलन बिलासपूर(दिनांक 21/04/2013)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कृष्णकांत जी की उपस्थिति में बिलासपुर में सम्मेलन किया गया जिसमे भारी मात्रा में बिलासपुर जिला एवं कोरबा जिला के कार्यकर्ताओं और लोगों की भागीदारी रही!