Thursday 22 August 2013

कटघोरा के वार्ड नं.14 में वार्ड समिति गठित

आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा कटघोरा के वार्ड नं. 14 में वार्ड समिति का निर्माण किया गया,इस सभा में सबसे मजेदार और गौर करने वाली बात ये थी कि वार्ड नं. 14 की पार्षद निर्दलीय जीती है और उनके पति ने ना केवल आम आदमी पार्टी की सदस्यता स्वीकार की बल्कि उन्होंने पदभार लेकर काम को आगे बढ़ाने की इच्छा भी जताई ! वार्ड समिति में निम्नलिखित लोगों ने जिम्मेदारियां ली -
संयोजक - रफ़ी अख्तर
सह संयोजक- विदेश राम
सचिव - अनिल साव
सह सचिव- बुधवार पटेल
कोषाध्यक्ष- शमीम अख्तर
संपर्क प्रभारी- रमजान
कार्यकर्ता संयोजक- दिनेश श्रीवास , इरफानुल हक , विश्राम

Monday 5 August 2013

ग्राम गुरमा में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम गुरमा में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति
संयोजक - महेत्तर दास 
सह संयोजक - कमलेश झरिया 
सचिव - देवानंद  
सह सचिव - साध राम 
कोषाध्यक्ष - अमर सिंह यादव 
सह कोषाध्यक्ष -राम नाथ  
कार्यकर्ता संयोजक -शेर सिंह, मोतीराम पटेल, मंथिरदास, दीनबंधु, फुलबसिया, कमलाबाई, रमशीला

ग्राम ठेंगरीमार में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम ठेंगरीमार में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति
संयोजक -घूरसाय मंझवार 
सह संयोजक - रामेशराम मंझवार 
सचिव - धनसाय मंझवार 
सह सचिव - लगन साय मंझवार 
कोषाध्यक्ष - धनसाय मंझवार 
सह कोषाध्यक्ष -सूरज भान मंझवार 
कार्यकर्ता संयोजक -फूलसाय, लच्छन, काशीराम, बुधराम, जहानुराम, शंकर, रतन सिंह,तेल सिंह,मोहर साय, करम सिंह,सुखसाय ,खुलास राम, फूलमत, आशमती, इन्दरमन 

Thursday 1 August 2013

ग्राम गिरारी में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम गिरारी में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति
संयोजक -बिसाहू सिंह  राठिया
सह संयोजक - सोहन सिंह राठिया
सचिव - बसंत सिंह राठिया  
सह सचिव - भानु प्रताप राठिया
कोषाध्यक्ष - रंजीत राठिया
मीडिया प्रभारी -बरम सिंह राठिया
कार्यकर्ता संयोजक -सुरेश राठिया
संपर्क प्रभारी - जीरन सिंह राठिया  
सह कार्यकर्ता संयोजक - जगन्नाथ राठिया
युवा कार्यकर्ता संयोजक - महावीर राठिया 

ग्राम एलोंग में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम एलोंग में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति
संयोजक -जोतराम राठिया
सह संयोजक - दुःख सिंह राठिया
सचिव - चंद्र शेखर राठिया  
सह सचिव - मोहितराम राठिया
कोषाध्यक्ष - हिराधर राठिया
मीडिया प्रभारी -राम प्रसाद राठिया
कार्यकर्ता संयोजक -सालिक राम राठिया
संपर्क प्रभारी - मोहन दास महंत
सह कार्यकर्ता संयोजक - रामलाल राठिया
युवा कार्यकर्ता संयोजक - राम चरण मंझवार 

ग्राम अमलडीहा में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम अमलडीहा में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति
संयोजक -करम सिंह राठिया
सह संयोजक - जगदेव सिंह राठिया
सचिव - बल्दिराम मंझवार
सह सचिव - विष्णु प्रसाद मंझवार
कोषाध्यक्ष - करम सिंह साधू
मीडिया प्रभारी - चमार राम राठिया
कार्यकर्ता संयोजक -लीलागर सिंह निषाद
संपर्क प्रभारी - महेंद्र सिंह राठिया
सह कार्यकर्ता संयोजक - लीलागर सिंह राठिया
युवा कार्यकर्ता संयोजक - धरम सिंह राठिया 

ग्राम पसरखेत में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम पसरखेत में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति
संयोजक -श्याम दास महंत
सह संयोजक - आनंद सिंह राठिया
सचिव - मनीराम राठिया
सह सचिव - राजाराम राठिया
कोषाध्यक्ष - संतोष कुमार राठिया
मीडिया प्रभारी - कौशल दास महंत
कार्यकर्ता संयोजक -संतोष कुमार राठिया
संपर्क प्रभारी - बलबीर
सह कार्यकर्ता संयोजक - चुनामणि
युवा कार्यकर्ता संयोजक -वेद प्रकाश 

ग्राम पतरापाली में आम आदमी पार्टी की ग्राम समिति गठित

ग्राम समिति पतरापाली 
संयोजक- आनंद सिंह राठिया 
सह संयोजक - सुन्दर सिंह धनुहार 
सचिव - राजकुमार राठिया 
सह सचिव - रवि सिंह राठिया 
कोषाध्यक्ष - बंशीलाल धनुहार 
संपर्क प्रभारी -फुल सिंह धनुहार 
मिडिया प्रभारी- घुनेश्वर दास
कार्यकर्ता संयोजक- कन्हैया धनुहार 
युवा संगठनकर्ता - गोविंदा 
सह कार्यकर्ता संयोजक - कवित राम 

Sunday 30 June 2013

जिला बैठक आम आदमी पार्टी कोरबा दिनांक 30/06/2013

आज दिनांक 30 जून 2013 रविवार को निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा के लिए सभा आयोजित की गयी :-

१ कोरबा नगरनिगम के सभी 58 वार्डों में 10-12 की एक एक समिति बनाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

२ जिला टीम में बहुत से लोग सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं जिससे काफी मुश्किल हो रही है अतः उनके कामों को करने के लिए 

दुसरे लोगो को जिम्मेदारी देना। 

३ अपनी वर्तमान स्थिति में चर्चा करके संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक कार्ययोजना तैयार करना।

४ वर्तमान जिला टीम का विस्तार।


नयी जिला टीम कुछ इस प्रकार है :-


भूपेंद्र जायसवाल - जिला संयोजक 

प्रदीप अग्रवाल - जिला सचिव 

रामजी शर्मा - जिला सहसंयोजक 

दिली कैवर्त - जिला सहसचिव 

अनुभव राकेश - कोषाध्यक्ष 

वासु नरेश,विजय साहू - संगठन कर्ता 

ओम प्रकाश तिवारी,प्रशांत तिवारी,जय सिंह -कार्यक्रम व्यवस्थापक 

प्रकाश सोनी -संपर्क प्रभारी 

कमलेश चंद्राकर, सौरभ गुप्ता - डाटा मेनेजर 

आनंद किशोर देवांगन ,डॉ सब्बरवाल - वित्तीय समिति

Sunday 16 June 2013

आम आदमी पार्टी कोरबा में लोकपाल स्थापित किया गया|

आम आदमी पार्टी कोरबा के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में जिले के सभी सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों के ऊपर लोकपाल बिठाया गया इसके लिए लॉ कॉलेज के प्रिन्सिपाल श्री एच के पासवान जी को सर्वसम्मति से चुना गया है ! अब यहाँ के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों या फिर किसी भी सक्रिय सदस्य के ऊपर कोई भी आम आदमी को अगर शिकायत होंगी तो वो श्री पासवान जी के पास शिकायत करेंगे पासवान जी ३ महीने के भीतर जाँच पूरी करेंगे अगर शिकायत सही पायी जाती है तो उस पदाधिकारी या सक्रिय सदस्य को पार्टी से निष्कासित या निलंबित किया जायेगा ! 

Saturday 18 May 2013

गैस एजेंसी में हो रही धांधली के विरूद्ध आम आदमी पार्टी कोरबा!!

गैस एजेंसियों में गैस कनेक्शन के लिए हो रही धांधली के आम आदमी पार्टी कोरबा पवन गैस एजेंसी में आवाज़ उठाई जहाँ एजेंसी संचालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए सिंगल गैस कनेक्शन 2250 रुपये में देने की बात कही।

आयुक्त, नगर निगम, कोरबा को पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन देते हुए|

दिनांक 17/05/2013 को नगर निगम कार्यालय साकेत में आम आदमी पार्टी वार्ड क्रमांक २ के बंगाली मोहल्ले की महिलाओं के साथ नगर निगम आयुक्त को वहां चल रही पानी की समस्या से अवगत करते हुए ज्ञापन सौपा ।





Tuesday 7 May 2013

'आप' सम्मेलन बिलासपूर(दिनांक 21/04/2013)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री कृष्णकांत जी की उपस्थिति में बिलासपुर में सम्मेलन किया गया जिसमे भारी मात्रा में बिलासपुर जिला एवं कोरबा जिला के कार्यकर्ताओं और लोगों की भागीदारी रही!














आम आदमी पार्टी के जिला सम्मेलन में लिए गये फैसले

आम आदमी पार्टी कोरबा के 5 मई को हुए जिला सम्मेलन की कुछ महत्वपूर्ण फैसले -
१. लगभग सभी कार्यकर्ताओ ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ने के पक्ष में वोट किया !
२. तीन महीनो के भीतर कोरबा जिले के 792 गांव, कोरबा नगर निगम के 58 वार्ड और जिले के अन्य जगहों के वार्ड सहित लगभग १००० जगहों में कार्यकारिणी बनायी जायेगी !
३.जिला कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए बहुत से लोगों ने नाम दिए है लगभग १० दिनों में उनके काम का आकलन कर जिला टीम में उनके शामिल होने पर फैसला लिया जायेगा !
४.जिला टीम हर हफ्ते एक बड़ा कार्यक्रम किया करेगी जिसमे लोगों के लिए संघर्ष, भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई, धरना अनशन, प्रदर्शन और जागरूकता अभियान शामिल है !
५.हर हफ्ते जिले का डाटा अपडेट किया जायेगा, जिले के अंदर कि सभी इकाइयां हर हफ्ते डाटा जिला टीम को उपलब्ध कराएंगी, जिसमे नए सदस्य, सक्रिय सदस्य और आय व्यय का ब्यौरा शामिल होगा !
६. एक हफ्ते के भीतर जिला कार्यालय को पूरी तरह से कार्यशील बनाया जायेगा !

आम आदमी पार्टी कोरबा जनसंपर्क अभियान ग्राम रुखबहरी


आम आदमी पार्टी जनसंपर्क अभियान रजगामार


Wednesday 1 May 2013

जिला सम्मेलन


आम आदमी पार्टी कोरबा का जिला सम्मेलन 5 मई दिन रविवार  को 10 से  2 बजे तक  आदवासी सांस्कृतिक भवन मधु स्वीट्स के बगल निहारिका कोरबा में आयोजित की जायेगी ! जिसमे 3 महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया जायेगा
1 जिला कार्यकारिणी को 25 सदस्यों का बनाया जायेगा !
2 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ना है या नहीं इस पर विचार कर व्यापक रणनीति तैयार की जायेगी !
3 आम आदमी पार्टी कोरबा के कार्यालय का उद्घाटन किया जायेगा !
सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है !कृपया समय पर पहुचे !

Monday 25 March 2013

डीपीएस स्कूल जमनीपाली कोरबा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा


आज दिनांक 25/03/2013 को सुबह जब डीपीएस स्कूल जमनीपाली कोरबा द्वारा स्कूल परिसर के अंदर पुस्तक कॉपी और स्टेशनरी सामान बेचे जाने की खबर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को लगी तो कार्यकर्ता स्कूल के गेट के सामने खड़े होकर इस चीज़ का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया चूँकि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार किसी भी स्कूल द्वारा स्कूल परिसर के अंदर पुस्तक कॉपी या स्टेशनरी सामान बेचना गैरकानूनी है ! आजकल प्रायः सभी निजी स्कूल इसी तरह के कार्यों में लगे हुए है ! शिक्षा के मंदिर का मार्केटिंग एजेंसी के रूप में दुरूपयोग किया जा रहा है ! आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा सबूत के लिए कुछ अभिभावकों का विडियो रिकॉर्डिंग भी किया गया है ! इसके पहले जिला कोरबा के जिला शिक्षाधिकारी को भी ज्ञापन दिया जा चूका है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है ! पहले भी डीपीएस स्कूल जमनीपाली कोरबा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिना रसीद के फॉर्म बेचे जाने का ठोस सबूत प्रस्तुत करते हुए कार्यवाही की मांग रखी थी लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उस स्कूल के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई है ! आम आदमी पार्टी सभी अभिभावकों से अनुरोध करती है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा किये जा रहे सभी गलत कार्यों का पुरजोर विरोध करिये आम आदमी पार्टी हर कदम आपके साथ खड़ी रहेगी ! आम आदमी पार्टी कोरबा का अगला कदम जिले के सभी निजी स्कूल में शिक्षा के अधिकार कानून का कड़ाई से पालन कराना है, जनता से सहयोग की अपेक्षा रखते है !

Sunday 24 March 2013

आम आदमी पार्टी कोरबा पत्रिका में

केजरीवाल जी के समर्थन में एकदिवसीय उपवास एवं बाइक रैली

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के आन्दोलन के समर्थन में 23 मार्च को आम आदमी पार्टी कोरबा के कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय सांकेतिक उपवास रखा और शाम ४ बजे बाइक रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया!पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोर शोर से इस अनशन में अपनी भूमिका निभाई!बाइक रैली सुभाष चौक से लेकर कोसाबाड़ी निहारिका से कोरबा मुख्यमार्ग होते हुए सितामणि चौक गयी, वहां शःहेद भगतसिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी और कार्यक्रम का समापन किया गया!








Monday 18 March 2013

एक अपील आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा

जैसा कि आप सब लोगों को पता चल ही गया होगा कि २३ मार्च से अरविन्द जी और अन्ना जी दिल्ली में अनशन में बैठने वाले है! नाजायज बिजली और पानी बिल के खिलाफ सविनय अवज्ञा आन्दोलन कि शुरुआत की जा रही है ! हमारी सरकार से कोई मांग नहीं है लेकिन जनता से अपेक्षा रखते है कि वो इस लड़ाई में खुलकर आगे आए, ये लड़ाई जनता के मन से डर हटाने के लिए है ! जिस देश की जनता डरी हुई हो वो देश कैसे तरक्की कर सकता है ? दिल्ली की जनता से आग्रह है कि वो बिजली और पानी का बिल आधा चुकाए !
    कोरबावासियों से हमारा आह्वाहन है की २३ मार्च को सुभाष चौक कोरबा में सुबह १० बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकट्ठा हो और अरविन्द जी और अन्ना जी की इस ऐतिहासिक कदम का साथ दे और साथ ही सभी सरकारों को ये सन्देश जाए की आम आदमी आज जाग गया है, आम आदमी आज तैयार हो गया है हर अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने के लिए ! २३ मार्च को ही शाम ४ बजे एक रैली निकाली जायेगी कोसाबाड़ी से सीतामड़ी तक, इसमें लोगों को हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने और आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया जायेगा आम आदमी पार्टी उनका हर कदम पर साथ देगी !


ऐ घर पे बैठे तमाशबीन लोग
लुट रहा है मुल्क, कब तलक रहोगे खामोश
शिकवा नहीं है उनसे, जो है बेखबर
पर तु तो सब जानता है, मैदान में क्यों नहीं रहा उतर

क्या ये मुल्क तेरा नहीं,या तु यहाँ रहता नहीं
दिखा दे आज दुनिया को, जिंदा है तु मुर्दा नहीं
घर के अंदर चीखने से, कुछ भी ना बदल पायेगा
आवाज़ वही खत्म हो जायेगी ,कोई सुन भी ना पायेगा

क्यों रोकता है अपने कदम, है तुझे किसका डर
इस लुट का तो हो रहा, तेरे घर पर भी असर
बुजदिली तुझमे भरी,या मुल्क से प्यार नहीं
इंतज़ार है खुदा का,या गद्दारी में हो शामिल कहीं

हौसलेवालों पर ही बरसती है खुदा की रहमत
एक कदम बढ़ाया ही नहीं, और कोसता है अपनी किस्मत
अगर प्यार है मुल्क से, तो अदा करो इसका नमक
कन्याकुमारी से दिल्ली तक, भर दो पूरा सड़क
                               
जय हिंद ! वंदे मातरम !
                                                                                                            विनीत
                                                                                                   भूपेन्द्र जायसवाल
                                                                                     जिला संयोजक आम आदमी पार्टी कोरबा
                                                         

आम आदमी पार्टी दर्री जमनीपाली इकाई कि कार्यकारिणी गठित

दिनांक १७/०३/२०१३ को प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास बैठक आयोजित कर दर्री जमनीपाली कार्यकारिणी का गठन किया गया जहाँ पर बहुत सारे सक्रिय सदस्यों के साथ ही जिला संयोजक भूपेन्द्र जायसवाल, जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल, जिला संपर्क प्रभारी विक्रम मरकाम और विशिष्ट अतिथि के रूप में बांकी के अमित अग्रवाल जी उपस्थित रहे ! जिसमे निम्नलिखित लोगों को पदभार दिया गया -
संयोजक - संतोष ठाकुर
सह संयोजक - श्रीमती जयश्री शेष
सचिव - जावेद अली
सह सचिव - माजिद कुट्टी
कोषध्यक्ष - अभिनव शर्मा
संपर्क प्रभारी - अंकित जायसवाल
कार्यकर्ता संयोजक - सुजीत कुमार गुप्ता
कार्यकर्ता संयोजक युवा - दीपक सोनवानी
मीडिया मेनेजर - जय शंकर गुप्ता
वेबसाइट मेनेजर - नितिन सोनी 

Tuesday 5 March 2013

आम आदमी पार्टी कोरबा के रजगामार इकाई का गठन

दिनांक ०४/०३/२०१३ को रजगामार में बैठक आयोजित कर रजगामार कार्यकारिणी का गठन किया गया ! जिला संयोजक भूपेन्द्र जायसवाल और बाल्को मंडल संयोजक राधे श्याम की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया ! जिसमे निम्नलिखित लोगों को पदभार दिया गया -
संयोजक - ओम प्रकाश सोनी 
सह संयोजक - अरविन्द जांगडे 
सचिव - राजेश साहू 
सह सचिव - संतोष पटेल 
संपर्क प्रभारी - नवल सिंह बंजारे 
मीडिया मेनेजर - इश्वर साहू 
कार्यकर्ता संयोजक - श्रवण श्रीवास, जोगेन्द्र कुमार खूंटे 
कार्यकर्ता संयोजक युवा - राकेश कुमार बघेल, छवि कुमार रात्रे 
                                 

आम आदमी पार्टी कोरबा स्कूलों के व्यवसायीकरण के खिलाफ

डी.पी.एस. स्कुल जमनीपाली के द्वारा 10/- कीमत के एडमिसन फार्म को 1200/- में बेचा जा रहा है साथ ही इसकी रसीद भी नहीं दी जा रही है, फॉर्म में कोई सीरियल न. भी नहीं है ताकि पता न चले कितने फॉर्म बेचे गएँ हैं न ही फॉर्म में फॉर्म का मूल्य अंकित है, जहाँ 100 सिट है वहां लगभग 1000 form बेचे जायेंगे , केवल एक क्लास की फॉर्म बेचकर १२ लाख की काली कमाई कर लेंगे, इसका कोई भी रिकॉर्ड नहीं होगा , आम आदमी पार्टी के पास इस धांधली की पूरी विडिओ रिकॉर्डिंग है, जिसे जल्द ही यूट्यूब व फेसबुक पर शेयर किया जायेगा. अभिभावकों से अपील है बिना डरें इसका विरोध करें, आम आदमी पार्टी आपके साथ खड़े होगी
स्कूल के प्रिंसिपल ने हिंदी मीडियम स्कूलों के लिए गलत शब्दों का भी इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा "ये कोई गली मोहल्ले का महात्मा गाँधी मेमोरियल स्कूल नहीं है 

Saturday 2 March 2013

आम आदमी पार्टी पाली कार्यकारिणी का गठन

दिनांक ०१/०३/२०१३ को यादव भवन नया बस स्टैंड पाली में बैठक आयोजित कर पाली की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे जिला संयोजक भूपेन्द्र जायसवाल जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती रेनू जायसवाल उपस्थित रहे ! विभिन्न लोगों को पदभार दिया गया जो निम्न है -
संयोजक - इन्द्र राज बतरा
सह संयोजक - जयपाल विनायक 
सचिव - ओम प्रकाश चंद्रा 
सह सचिव - अजय कुमार जायसवाल 
कोषाध्यक्ष - रामफल पटेल 
संपर्क प्रभारी - अंशुमान पाण्डेय 
वेबसाइट मेनेजर - शिव कुमार साहू 

आम आदमी पार्टी छुरी कार्यकारिणी का गठन

दिनांक २८/०२/२०१३ को आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा बैठक आयोजित कर छुरी कार्यकारिणी का गठन किया गया ! जो निम्नलिखित है -
संयोजक - च्नाद्रकांत मिश्रा
सचिव - लोकपाल सिंह
कोषाध्यक्ष - लक्ष्मी कुमार देवांगन
संपर्क प्रभारी - जीवन सिंह राजपूत 

Tuesday 26 February 2013

जिलाधीश कार्यालय में आम आदमी पार्टी जनसमस्या के साथ!!





आज दिनांक 23/02/2013 को ग्राम केशलपुर और देहान्पारा मोहल्ला बालको की बिजली पानी की समस्या और शराब भट्टी को हटवाने की मांग को आम आदमी पार्टी कोरबा ने जिला संयोजक भूपेंद्र जायसवाल और जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधीश के समक्ष रखा,जिलाधीश ने आश्वाशन दिया की बहुत जल्द ही कार्यवाही की जाएगी,साथ में पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता और केशलपुर के बहुत से ग्रामीण उपस्थित थे!

Sunday 24 February 2013

आम आदमी पार्टी कोरबा द्वारा कुसमुंडा कार्यकारिणी का गठन

आज दिनांक २४/०२/२०१३ को दुर्गा पंडाल विकासनगर कुसमुंडा में बैठक आयोजित कर कुसमुंडा के लिए कार्यकारिणी गठित की गई ! बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक भूपेन्द्र जायसवाल तथा मंच संचालन जिला सचिव प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया ! कुसमुंडा के सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में पार्टी के आगामी योजनाओं तथा कार्यविधि पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकारिणी का गठन किया गया जो निम्न है -
संयोजक - सुरेश जैन
सह संयोजक - सुरेश शर्मा
सचिव - अरुण कुमार झा
सह सचिव - शिवराज सिंह
कोषाध्यक्ष - सुरेश पाल
कार्यकर्ता संयोजक - हरदीप सिंह
संपर्क प्रभारी - महेंद्र कुमार गभेल
वेबसाइट मेनेजर - महेश विश्वकर्मा
मीडिया मेनेजर - प्रकाश बागे

Saturday 23 February 2013

आम आदमी पार्टी कोरबा शराब भट्टी हटवाने में दैहानपारा निवासियों के साथ

आम आदमी पार्टी कोरबा के जिला संयोजक भूपेन्द्र जायसवाल के दैहानपारा (बाल्को) जन संपर्क अभियान के समय वहाँ उपस्थित महिलाओं ने बस्ती में स्थित शराब भट्टी को हटवाने में सहायता मांगी ! जिसके लिए जिला संयोजक ने पूर्ण मदद देने का आश्वासन दिया ! एक पत्र जो जिलाधीश के नाम पर लिखा गया है जिसको 25/02/2013 को जिला संयोजक, जिला सचिव एवं बाल्को कार्यकारिणी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में  जिलाधीश को सौपा जायेगा जो कि निम्न है -

प्रति,
      श्रीमान जिलाधीश
      कोरबा छ. ग.
विषय - देशी शराब दूकान को मोहल्ले से दूर करवाने बाबत !
      महोदय,
              हमारे मोहल्ले दैहानपारा बाल्को से लगा हुआ एक देशी शराब दूकान है जहाँ पर लोग अक्सर शराब पीने के बाद गाली गलौच करते है ! हमारे घरों में शौचालय की व्यवस्था ना होने की वजह से हमें खुले में जाना पड़ता है लेकिन यहाँ पर शराब दूकान होने की वजह से अक्सर छेड़खानी की वारदात होती रहती है ! मोहल्ले की लगभग सारी महिलाये इस शराब दुकान से परेशान है ! शराब दुकान पास में होने की वजह से मोहल्ले के नौजवान युवक भी शराबखोरी की लत का शिकार बन गए है ! शराब दुकान के आसपास ही तीन स्कुल बाल सदन उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला और सरस्वती शिशु बल मंदिर स्थापित है, जिसके लिए मोहल्ले की लड़कियों को शराब दुकान के सामने से होकर गुजरना पड़ता है चूँकि यह तिराहे पर स्थापित है ! अभी हाल ही में मुख्यमंत्री श्री रमण सिंह द्वारा ये घोषणा किया गया है कि मंदिर के नजदीक की सारी शराब दुकाने बंद की जायेगी जबकि यहाँ पर पास में ही कृष्ण पंडाल है जिसमे राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित है !
   अतः आपसे निवेदन है कि अतिशीघ्र ही इस शराब दुकान को मोहल्ले से हटा दिया जाये ! यदि जल्दी ही हमारे आवेदन पर विचार नहीं किया गया तो हम सारी महिलाये आन्दोलन पर बैठ जायेंगे !

धन्यवाद                                                आवेदक
दिनांक                                          समस्त महिलाये दैहान पारा
प्रतिलिपी                                                बाल्को
        १.कार्यालय आबकारी विभाग
        २.पुलिस थाना बाल्को 

Friday 22 February 2013

आम आदमी पार्टी बाल्को केशलपुर ग्राम के लिए संघर्षरत

आम आदमी पार्टी पिछले 7 दिनों से ग्राम पंचायत गुड़मा के अंतर्गत आने वाले ग्राम केशलपुर के लिए संघर्षरत है ! आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक भूपेन्द्र जायसवाल, बाल्को के सक्रिय कार्यकर्ताओ सहित केशलपुर ग्राम का दौरा किया गया जहा पर बिजली पानी सड़क सहित अन्य समस्याओं का पता चला जिसके लिए एक पत्र तैयार किया गया है जिसको 25/02/2013 को जिलाधीश को सौपा जायेगा , जो कि निम्न है -

प्रति,
    श्रीमान जिलाधीश महोदय
     कोरबा छ. ग.
विषय केशलपुर ग्राम की समस्याओं के समाधान बाबत !
       महोदय,
              निवेदन है कि ग्राम पंचायत गोड़मा के अंतर्गत आने वाले ग्राम केशलपुर में आज़ादी के 65 सालों बाद भी बिजली नहीं पहुँच पायी है जबकि 10 किलोमीटर के अंदर ही पॉवर प्लांट (बाल्को ) स्थापित है ! एक तरफ सरकार, छत्तीसगढ़ में बिजली सरप्लस होने का दावा करती है और दूसरी तरफ अभी भी हमारा गांव अँधेरे में डूबा हुआ है ! कई बीपीएल परिवारों वाला, आदिवासी बाहुल्य हमारा गांव जंगल के बीच स्थापित है, शाम होते ही साँप जैसे जीवों का खतरा बढ़ जाता है ! बच्चों का अँधेरे में पढ़ना लिखना भी मुश्किल हो जाता है ! 2 बार हम लोग जिलाधीश के समक्ष बिजली की समस्या रख चुके है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है ! हमारा गाँव जिस ग्राम पंचायत गोड़मा में आता है वहाँ तक बिजली पहुँच चुकी है और हमें सुनने में आया है कि हमारे ग्राम केशलपुर में भी बिजली लगने का प्रस्ताव पारित हो गया है तथा यहाँ के लिए जो खम्भे गिरने थे वो खम्भे ग्राम केसला में गिर गया है चूँकि हमारा गांव ग्राम केसला का ही अंग माना जाता है लेकिन वह गांव नदी के दूसरी तरफ है ! बिजली की समस्या तो हमारी प्राथमिकता है ही साथ में अन्य तरह कि समस्याओ से भी हमें दो चार होना पड़ता है जैसे ग्राम केसला और केशलपुर के बीच पुल नहीं होने की वजह से बरसात में आवागमन का अवरुद्ध हो जाना, दलदली भूमि होने की वजह से चूँकि अभी गलियां का  कांक्रीटीकरण नहीं हुआ है गलियों का बरसात में कीचड़ हो जाना ! गर्मियों में तालाब का पानी सुख जाता है अतः तालाब का गहरीकरण करना आवश्यक है ! ग्राम केशल पुर में कुल 4 हैंडपंप है जिनमे से 3 खराब हो गए है ! यहाँ लगभग सभी परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजार रहे है लेकिन केवल कुछ ही लोगों का बीपीएल कार्ड बना है ! ये सारी समस्याएं 27/04/2012 के ग्राम सुराज अभियान में पंजीकृत कराई गई थी लेकिन उनमें से एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है !
     अतः हमारी निम्नलिखित समस्याओं का जल्दी ही उपाय करने की कृपा करे जो कि अतिआवश्यक है 
   १. ग्राम पंचायत गोड़मा के अंतर्गत आने वाले ग्राम केशलपुर में बिजली की सुविधा उपलब्ध करावे !
२. ग्राम केसला और केशलपुर के बीच पुल का निर्माण !
३. खराब हुए 3 हैण्डपम्पो की मरम्मत !
४. तालाब का गहरीकरण !
५. गली का कांक्रीटीकरण !
६.      जिन परिवारों को बीपीएल कार्ड नहीं मिल पाया है उन्हें बीपीएल कार्ड उपलब्ध करावे !
            हमारी उपरोक्त समस्याओं पर 15 दिनों के भीतर कोई कार्यवाही ना होने की स्थिति में हम सभी गांववाले आन्दोलन पर बैठ जायेंगे !
       
  धन्यवाद
  दिनांक 25/02/2013                                                                                   आवेदक
                                                                                      समस्त ग्रामवासी ग्राम केशलपुर
संलग्न- 27/04/2012 ग्राम सूरज अभियान की प्रति        ग्राम पंचायत गोड़मा विकासखंड कोरबा                                   

Thursday 14 February 2013

उरगा कार्यकारिणी का गठन

आज दिनांक १४/०२/२०१३ को बैठक आयोजित कर उरगा कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे निम्नलिखित लोगों को पदभार दिया गया -
संयोजक -अश्वन कुमार साहू
सचिव - मुकेश कुमार बैरागी
कोषाध्यक्ष - विरेन्द्र साहू
संपर्क प्रभारी - नरेन्द्र पटेल 

Sunday 10 February 2013

आम आदमी पार्टी दीपिका कार्यकारिणी का गठन

आज दिनांक १०/०२/२०१३ को शिव मंदिर उद्यान प्रगति नगर दीपिका में बैठक आयोजित कर दीपिका इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया ! जिसमे बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक श्री भूपेन्द्र जायसवाल द्वारा तथा संचालन जिला सचिव श्री प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया ! भारी मात्रा में सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया गया, जिसमे २० लोगों को पदभार दिया गया जो निम्न है -

संयोजक - श्री देवेन्द्र गुप्ता 
सह संयोजक - भौनेंद्र धारीवाल 
कोषध्यक्ष - डॉ श्री अमरनाथ चंद्रा 
सचिव - श्री नूर मोहम्मद 
सह सचिव - दिलीप चौरसिया 
कार्यकर्ता संयोजक - बंशीदास महंत, बहाउद्दीन अंसारी ,रामप्रताप पाटनवार 
मीडिया मेनेजर - दिव्य दीपक 
संपर्क प्रभारी - प्रवीण कुमार , धर्मेन्द्र भारत 
प्रचार प्रभारी - कमल सिंह, मो. सुल्तान अंसारी 
वेबसाइट मेनेजर - राजू शर्मा 
मीडिया प्रवक्ता - विनय कुमार मिश्रा 
युवा कार्यकर्ता संयोजक - जुबेर अहमद , निर्मल सिंह, राधेश्याम पटेल, देवसिंह कँवर, धरम दास गुप्ता 

Saturday 9 February 2013

बांकी मोंगरा कार्यकारिणी का गठन

आम आदमी पार्टी की बांकी मोंगरा इकाई की कार्यकारिणी के गठन हेतु पार्टी के मनोरंजन मंदिर स्थित कार्यालय में बैठक आहूत की गई बैठक में पचास से ज्यादा सदस्य शामिल हुए ! बैठक में भावी रणनीति तथा ग्रामीण क्षेत्रो तक विस्तार प्रचार प्रसार पर चर्चा हुई इसके अलावा लोकतान्त्रिक तरीके से सर्वसम्मति द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया ! बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव श्री प्रदीप अग्रवाल के द्वारा किया गया ! कार्यकारिणी में इन सदस्यों का चयन किया गया -


संयोजक - श्री ठाकुर प्रताप सिंह 
सह संयोजक -श्री अनिल दुबे 
सचिव - श्री खगेश्वर पारधी 
सह सचिव - श्री राम चंद्र साधू 
कोषाध्यक्ष - सरोज शर्मा 
संगठनकर्ता- राम कुमार साहू 
कार्यालय प्रभारी -महेश पाठक 
प्रचार प्रभारी - सचिन कुमार 
संपर्क प्रभारी - रंजय कुमार सोनी 
वेबसाइट मेनेजर - राकेश सिंह 
युवा संगठनकर्ता - रियाजुल हक 
                       सागर कुमार 
                       विनोद कुमार 






Sunday 3 February 2013

कटघोरा कार्यकारिणी का गठन

दिनांक ०३/०२/२०१३ को कटघोरा में सभा आयोजित कर कटघोरा कार्यकारिणी का गठन किया गया ! जिसमे १० लोगों को पदभार दिया गया जो निम्न है -
संयोजक - दिनेश जायसवाल 
सह संयोजक - रूपेश डिक्सेना
सचिव - बनस कुमार 
सह सचिव - अरविन्द राजपूत 
कोषाध्यक्ष - राजेश्वर टेकाम 
मीडिया प्रवक्ता -कामता प्रसाद राजवाड़े 
कार्यकर्ता संयोजक - धीरपाल दास दीवान 
कार्यकर्ता संयोजक युवा - सूरज बंजारे 
संपर्क प्रभारी - मिलिंद अनंत 
प्रचार प्रभारी - छोटेलाल गुर्जर 

Saturday 2 February 2013

करतला कार्यकारिणी का गठन

दिनांक ०२/०२/२०१३ को करतला में आम आदमी पार्टी की बैठक कर करतला की कार्यकारिणी का गठन किया गया ! जिसमे चार लोगों को पदभार दिया गया जो निम्न है -
संयोजक -सुनील कुमार पटेल 
सचिव - साध राम रावत 
कोषाध्यक्ष -चंद्र प्रकाश 
संपर्क प्रभारी - कमलेश्वर प्रसाद कश्यप 

Friday 1 February 2013

कोरबा शहर की कार्यकारिणी का गठन

दिनांक 31/1/2013 को ओपन थिएटर घंटा घर चौक में आम आदमी पार्टी कोरबा ब्लाक की बैठक संपन्न हुई जिसमे बहुत से सदस्य उपस्थित थे!इस बैठक में कोरबा शहर की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमे 15 सदस्यों को पदभार मिला!

उनके नाम हैं-

रामजी शर्मा     (9826520510)                -संयोजक 
सौरभ गुप्ता   (8251045582)             -सहसंयोजक 
ओम प्रकाश खन्ना   (9827117953)           -सचिव 
अनुभव राकेश  (9926159913)             - सहसचिव  
संतोष सिंह     (9630765506)             - कोषाध्यक्ष 
प्रकाश सोनी      (9993262289)         - संपर्क प्रभारी 
राजेश यादव    (9827954851)    - कार्यकर्ता संयोजक 
विनोद खूंटे    (9584427867)             - प्रचार प्रभारी 
राम लखन खरे   (8109773384)      - मीडिया प्रभारी 
अनिल साहू        (8817834804)   - युवा संगठनकर्ता 
विनयप्रकाश पाण्डेय (8962359800)- युवा संगठनकर्ता 
अंकित तिवारी       (7509151999) - युवा संगठनकर्ता 
रामगोपाल प्रजापति (8463807900)- युवा संगठनकर्ता 
अरविन्द प्रजापति   (9691507127)- युवा संगठनकर्ता 


यह पार्टी क्यों


पिछले दो साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे !दो साल के इस आन्दोलन ने देश की सभी पार्टियों को बेनकाब कर दिया!इस देश की किसी भी पार्टी से भ्रष्टाचार मुक्त भारत की उम्मीद नहीं की जा सकती !पिछले दो सालों में हमने सब कुछ करके देख लिया !सर्कार से चर्चा की, सभी पार्टियों से प्रार्थना की, उनके सामने गिडगिडाए , धरना दिया,प्रदर्शन किया और तीन बार अनिश्चितकालीन अनशन किया!लेकिन ये पार्टियाँ नहीं माने! बार बार जनता को धोखा देते रहे
अब गिडगिडाने से काम नहीं चलेगा अब इन सभी पार्टियों को सत्ता से उखाड़ कर फेकना होगा!पूरी व्यवस्था बदलनी होगी!हम ये नहीं कह रहे कि जो लोग आज राजनीति में बैठे हैं ,वे सभी भ्रष्ट हैं!हम ये नहीं कह रहे की हम लोग ईमानदार हैं और यदि हम सत्ता में आ गए तो हम सरकार ईमानदारी  से चलाएंगे!हम यह कह रहे हैं कि हमारे देश की राजनितिक व्यवस्था दूषित हो चुकी है और इस व्यवस्था को पूरी तरह से बदलना होगा!ऐसी व्यवस्था हो जिसमे जनता के हाथ में चाबी हो!अतः हम सत्ता हासिल करके सत्ता भोगने नहीं जा रहे! हम सत्ता के केन्द्रों को ध्वस्त करके राजनितिक सत्ता सीधे जनता के हाथ में देने जा रहे हैं!